Skip to main content

Corona Virus Affected 76 Years old man died in karnataka

भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में दो दिन पहले कोरोना के जिस संदिग्ध बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हुई थी, उसके नमूने की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे देश में कोरोना से कुल संक्रमित मामलों की संख्या 76 हो गई है। 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि मरीज का नमूना पहले ही ले लिया गया था और उसके कोरोना से संक्रमित होने की आज पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी संदिग्ध को अलग-थलग रखने और उसके संपर्क में आने वालों की जांच के पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
कोरोना से संक्रमित इस मरीज की उम्र 76 साल थी। वह एक महीने सऊदी अरब में रहने के बाद 29 फरवरी को वापस लौटा था और अस्थमा का रोगी था। छह मार्च को पहली बार उसे सर्दी जुकाम के लक्षण होने पर उसने एक डॉक्टर को दिखाया था। नौ मार्च को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई थी और कोरोना से जुड़ी उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर ने कहा- जिस बुजुर्ग 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है वो कोरोना वायरस का मरीज था। तेलंगाना सरकार को भी इस बारे में बताया गया है क्योंकि बुजुर्ग व्यक्ति वहां के भी अस्पताल में गया था।

पांच मार्च को बुजुर्ग को जिले के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था और अस्थमा और हाइपर टेंशन के चलते उसे भर्ती कराया गया था। हॉस्पीटल के स्टाफ ने उसके कोरोना वायरस की जांच की थी। तीन दिन के बाद उसे हैदराबाद के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। बुजुर्ग के परिवार उसे उसी दिन लेकर चले गए और रात करीब साढ़े दस बजे बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

इससे पहले, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी थी कि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था। विभाग के एक आधिकारिक नोट में मृतक की पहचान मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी के तौर पर की गई है जिसकी मंगलवार को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया था, 'उसके नमूने जांच के लिए बेंगलुरु की एक प्रयोगशाला में भेजे गए थे। रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।' उन्होंने बताया कि सिद्दीकी हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था जहां वह धार्मिक यात्रा के लिए गया था।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण इस कदर फैल चुका है कि आम लोग तो क्या मंत्री-संत्री भी इसके प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कंजर्वेटिव सांसद ने कहा, ''मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस की जांच में पॉजीटिव पाई गई हूं और खुद को घर में अलग कर रखा है।

भारत में कोरोना वायरस के 46 मामले

भारत के सात राज्यों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 76 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन 16 नए मामलों में से 11 मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सामने आया है। वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है।

इस बीच, दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा घरों को एहतियातन 31 मार्च तक बंद रखने की गुरुवार को घोषणा की। केवल वे स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे जहां अभी परीक्षाएं जारी हैं।

इस बीमारी ने विश्व भर में कम से कम 4,600 लोगों की जान ले ली है और करीब 1,25,293 लोग इससे संक्रमित हैं। केंद्र एवं राज्यों ने इस संक्रमण से निपटने के प्रयास तेज कर दिए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे घबराए नहीं। 

पीएम मोदी ने कोविड-19 को लेकर देश के लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से सजग है और लोग बड़े समूह में एकत्र होने से बचकर इसके फैलाव को रोक सकते हैं।  प्रधानमंत्री ने कोविड-19 पर ट्वीट किया, ''घबराहट को ना, सावधानी को हां कहिए।

Comments

Popular posts from this blog

What is Coronavirus Covid-19 | CoronaVirus Helpline Number In India

कोरोना से पीड़ित होने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस (Corona Virus) से जुड़े लक्षणों के पैटर्न की पहचान की है और इसका सबसे आम लक्षण बुखार है. चीन के वुहान में अस्पताल में भर्ती 140 रोगियों के बारे में हालिया अध्ययन के अनुसार, अन्य लक्षणों में थकान, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं. कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया हेल्पलाईन, जानें अपने राज्य का नंबर देश में अलग-अलग राज्यों से आ रहे मामले और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से इसे महामारी घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार ने सभी राज्यों में कोरोना वायरस के लिए हेल्पलाईन जारी किया है। भारत में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार होने के मद्देनजर केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया है। इसके अलावा 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि बिहार, गोवा, गुजरात,...

First 3D Photo Of Corona Affected Lung

कोरोना से प्रभावित फेफड़े की पहली थ्री डी तस्वीर रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने कोरोना COVID-19 से प्रभावित फेफड़े की पहली थ्री डी तस्वीर जारी की है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के फेफड़े चिकने और गाढ़ी बलगम (म्यूकस) से भर गया है। जिससे उसके फेफड़ों में हवा जाने के लिए कोई जगह ही नहीं बचती।  इस कारण मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। तस्वीर में दिख रहे सफेद धब्बों को कोरोना वायरस का संक्रमण बताया जा रहा है। उम्मीद: सीटी स्कैन के बाद तुरंत इलाज शुरू हो सकेगा इस थ्री डी इमेज के बनने के बाद चिकित्सक एक्स-रे और सीटी स्कैन से ऐसे मरीजों की बहुत जल्दी पहचान कर पाएंगे जो गंभीर रूप से संक्रमित हैं। इसके बाद उन मरीजों को एकांत वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।  कोरोना के वायरस शरीर में सबसे पहले श्वसन तंत्र को संक्रमित करता है। रेडियोलॉजिस्टों ने इन सफेद धब्बों को अपनी भाषा में इसे ग्राउड-ग्लास ओपेसिटी कहा है।