Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Covid-19

Corona Infected Patients Number Now raise to 76

कोरोना संक्रमित देश में मरीजों की संख्या 76 हुई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने न घबराने की अपील की भारत के सात राज्यों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 76 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन 16 नए मामलों में से 11 मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सामने आया है। वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा है कि उसका ध्यान इसकी रोकथाम और नियंत्रण पर है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोना का सामुदायिक स्तर पर फैलने का कोई उदाहरण नहीं मिला है। इसका फैलाव केवल स्थानीय स्तर पर है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। हमारा ध्यान इसकी रोकथाम पर केंद्रित है।  Resources: Livehindustan.com

What is Coronavirus Covid-19 | CoronaVirus Helpline Number In India

कोरोना से पीड़ित होने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस (Corona Virus) से जुड़े लक्षणों के पैटर्न की पहचान की है और इसका सबसे आम लक्षण बुखार है. चीन के वुहान में अस्पताल में भर्ती 140 रोगियों के बारे में हालिया अध्ययन के अनुसार, अन्य लक्षणों में थकान, सूखी खांसी, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं. कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया हेल्पलाईन, जानें अपने राज्य का नंबर देश में अलग-अलग राज्यों से आ रहे मामले और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से इसे महामारी घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार ने सभी राज्यों में कोरोना वायरस के लिए हेल्पलाईन जारी किया है। भारत में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार होने के मद्देनजर केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया है। इसके अलावा 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि बिहार, गोवा, गुजरात,...